BJP will win only 50 seas says Nitish Kumar
Mission 2024: नीतीश कुमार का दावा- 2020 में किया गया था षडयंत्र, अबकी बार 50 पार नहीं कर पाएगी BJP नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के षडयंत्र से हमारी सीटें कम हो गई थीं. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी. General Research Hindi :--. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों पर सिमट जाएगी और सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें, मैं इसी अभियान में जुटा हूं. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जदयू (JDU) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. इसके बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने कोशिश करेंगे लेकिन हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी होगी.नीतीश ने आरोप लगाया, ‘2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के षडयंत्र से हमारी सीटें कम हो गई थीं. मैं स्वंय मुख्यमंत्री नहीं बन...